जिले के 140 चिमनी मालिकों पर नीलाम पत्र दायर, होगी गिरफ्तारी
# जिले के 140 चिमनी मालिकों पर नीलाम पत्र दायर, होगी गिरफ्तारी
**Published:** 1/14/2026
**Category:** entertainment
---
सिटी रिपोर्टर|मोतिहारी खनन विभाग ने जिले में मानक से विपरीत व अनधिकृत रूप से संचालित हो रहे 140 चिमनी संचालकों पर नीलाम पत्र दायर किया है। इन सभी संचालकों पर गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया है। जिला खनन पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि अनधिकृत रूप से खनन करने के आरोप और विभाग का राजस्व जमा नहीं कराने पर उक्त संचालकों पर नीलाम पत्र दायर किया गया है। नीलाम पत्र दायर होने के बाद सभी पर वारंट जारी किया गया है। यदि 30 दिनों के अंदर बकाया पैसा जमा नहीं कराते है तो चिमनी जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि अवैध खनन के विरूद्ध विभाग की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके रोकने के लिए कई स्तरों पर काम चल रहा है। लोगों को बालू की किल्लत नहीं हो, इसके लिए 18 बालू घाटों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अगले माह इन घाटों की नीलामी की जाएगी। इसमें गंडक नदी पर सिकटिया में दो घाट, गोविंदगंज-पिपरा में दो घाट, केसरिया के सत्तर घाट में दो और बूढ़ी गंडक में तीन घाट की नीलामी की जाएगी।
---
*This article was automatically generated and curated by our AI news platform.*