← Back
Advertisement
science

चांदी तीन दिन में ₹34 हजार बढ़ी:₹2.77 लाख प्रति किलो बिक रही; सोना ₹1.42 लाख/10g के ऑल टाइम हाई पर

📅 January 14, 2026
चांदी तीन दिन में ₹34 हजार बढ़ी:₹2.77 लाख प्रति किलो बिक रही; सोना ₹1.42 लाख/10g के ऑल टाइम हाई पर
Advertisement


# चांदी तीन दिन में ₹34 हजार बढ़ी:₹2.77 लाख प्रति किलो बिक रही; सोना ₹1.42 लाख/10g के ऑल टाइम हाई पर

चांदी तीन दिन में ₹34 हजार बढ़ी:₹2.77 लाख प्रति किलो बिक रही; सोना ₹1.42 लाख/10g के ऑल टाइम हाई पर

**Published:** 1/14/2026

**Category:** science

---

सोने-चांदी के दाम आज (14 जनवरी) को लगातार तीसरे दिन ऑल टाइम हाई पर हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी की कीमत 14,145 रुपए बढ़कर 2,77,175 रुपए हो गई है। कल इसने 2,63,032 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। तीन दिन में चांदी 34 हजार रुपए से ज्यादा महंगी हो चुकी है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,868 रुपए बढ़कर 1,42,152 रुपए के ऑल टाइम हाई पर ओपन हुआ है। कल इसकी कीमत 1,40,482 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। अलग-अलग शहरों में रेट्स अलग क्यों होते हैं? IBJA की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज, ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता। इसलिए शहरों के रेट्स इससे अलग होते हैं। इन रेट्स का इस्तेमाल RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड के रेट तय करने के लिए करता है। कई बैंक गोल्ड लोन के रेट तय करने के लिए इसे इस्तेमाल करते हैं। 2025 में सोना 75% और चांदी 167% महंगी हुई गोल्ड में तेजी के 3 प्रमुख कारण चांदी में तेजी के 3 प्रमुख कारण असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके ये खबर भी पढ़ें... सब्जियों-दालों के दाम बढ़ने से दिसंबर में महंगाई बढ़ी:3 महीने में सबसे ज्यादा, 1.33% पर पहुंची, नवंबर में 0.71% थी दिसंबर में रिटेल महंगाई पिछले महीने के मुकाबले बढ़कर 1.33% के स्तर पर पहुंच गई है। ये तीन महीनों का हाई लेवल है। इससे पहले नवंबर में ये 0.71% पर थी, जो 14 साल में सबसे कम स्तर रहा था। वहीं अक्टूबर में ये 0.25% पर थी, जो 14 साल में सबसे कम स्तर था। दिसंबर में महंगाई में बढ़ोतरी दाल, सब्जियों, मांस-मछली, अंडे और बिजली के दाम बढ़ने से हुई है। पूरी खबर पढ़ें...

---

*This article was automatically generated and curated by our AI news platform.*

Advertisement
Advertisement
Mobile Advertisement