अंतरराष्ट्रीय कराटे में 6 स्वर्ण व 3 रजत पदक जीते
# अंतरराष्ट्रीय कराटे में 6 स्वर्ण व 3 रजत पदक जीते
**Published:** 1/14/2026
**Category:** entertainment
---
झुंझुनूं | बगड़ एकेडमी के खिलाड़ियों ने 6वीं वर्ल्ड एमेच्योर कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण पदक व 3 रजत पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 10 से 13 जनवरी तक देहरादून के नेशनल परेड ग्राउंड में हुई, जिसमें देश-विदेश के खिलाड़ियों ने भाग लिया। एकेडमी के डायरेक्टर राकेश सैनी ने बताया कि प्रतियोगिता से पदक जीतकर लौटने पर बगड़ चौराहा बस स्टैंड स्थित एकेडमी में सभी विजेता खिलाड़ियों का सम्मान समारोह बुधवार को किया गया। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी-वासु सोमरा, वर्षा मान, दीपिका डांगी, धर्मवीर, आर्यन कुमावत एवं सूर्यांश कटेवा रहे। वहीं रजत पदक विजेता खिलाड़ी-योगेश चौधरी, रमन वर्मा एवं रूपेश लंबोरिया रहे। समारोह में सभी खिलाड़ियों को मेडल पहना सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह रहे। एकेडमी डायरेक्टर राकेश सैनी, क्रिकेट कोच निखिल सैनी उपस्थित रहे।
---
*This article was automatically generated and curated by our AI news platform.*